Saurav-Ashutosh Custody: कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, दिल्ली पुलिस ने मांगी 3 दिन की और हिरासत

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग पर SEM कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद बीजेपी नेता आरपी सिंह और कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है।
advertisement image

राहुल गांधी विदेश में तख्तापलट की कोचिंग लेने गए? BJP का बड़ा आरोप

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीजेपी नेताओं के विरोध प्रदर्शनों और राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनों के जरिए सत्ता परिवर्तन की कोशिश की जा रही है।
advertisement image

दलेर मेहंदी के समर्थन में राजपाल यादव, सुबोध उनियाल को सुनाई खरी-खरी!

दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद पर अभिनेता राजपाल यादव ने सिंगर का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कला को खरीदा नहीं जा सकता और कलाकारों का सम्मान किया जाना चाहिए।
advertisement image

यूपी पुलिसकर्मियों को योगी सरकार का खास तोहफा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिसकर्मियों के भत्तों में बढ़ोतरी की घोषणा की। फील्ड ड्यूटी में तैनात सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर का मोटरसाइकिल भत्ता 700 से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।
advertisement image

दिल्ली-NCR की खराब हवा पर CAQM का एक्शन, GRAP-1 लागू; जानें क्या-क्या बदलेगा

दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता खराब होने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने GRAP-1 लागू कर दिया है। इसके तहत होटल-रेस्तरां में कोयले और लकड़ी के इस्तेमाल पर रोक, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण और वाहनों के प्रदूषण की निगरानी समेत कई निर्देश दिए ग
advertisement image

अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को आजम खां से करेंगे मुलाकात, ओवैसी के रामपुर दौरे से बढ़ी सियासी हलचल

सपा प्रमुख अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर जेल में आजम खां से मुलाकात करेंगे। ओवैसी की जनसभा के कुछ दिन बाद सामने आए इस कार्यक्रम को रामपुर की राजनीति और मुस्लिम मतदाताओं के बीच राजनीतिक प्रभाव की चर्चा से जोड़कर देखा जा रहा है।
advertisement image

रोहित शर्मा और विराट कोहली के विश्व कप खेलने पर BCCI अध्यक्ष का बड़ा बयान, उम्र नहीं ये चीजें होंगी अहम

2027 वनडे विश्व कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली के खेलने की संभावनाओं पर BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि टीम चयन में उम्र के बजाय फिटनेस और प्रदर्शन को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। शुभमन गिल की कप्तानी में सीनियर खिलाड़ियों की भू
advertisement image

सऊदी अरब में बांग्लादेशी जोड़े को मौत की सजा, माथा चूमने वाली वायरल कहानी पर SPA का खंडन

सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को मस्जिद की पवित्रता भंग करने और गंभीर अनैतिक कृत्य के आरोप में मौत की सजा दी गई। बांग्लादेश ने इस कार्रवाई पर विरोध जताया है, जबकि सऊदी प्रेस एजेंसी ने माथा चूमने के कारण सजा दिए जाने की वायरल कहानी को खारिज किया है।
advertisement image

क्या फिर मुख्यमंत्री बनेंगे एकनाथ शिंदे? गुलाबराव पाटिल ने दशहरा रैली में किया बड़ा दावा

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी चर्चा के बीच शिवसेना (शिंदे गुट) के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने एकनाथ शिंदे के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद जताई। जलगांव की दशहरा रैली में उन्होंने शिंदे की योजनाओं और राजनीतिक फैसलों की तारीफ की।
advertisement image

आशुतोष रांका और सौरव दास ने न्यायिक हिरासत को हाईकोर्ट में दी चुनौती, आज सुनवाई

सीजेपी कार्यकर्ता आशुतोष रांका और सौरव दास ने विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत के न्यायिक हिरासत के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट बुधवार को उनकी याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया है।
advertisement image

मुंबई से जामनगर पहुंचे मार्को रूबियो, भारत-अमेरिका ट्रेड डील और ऊर्जा सहयोग पर क्या है एजेंडा?

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत दौरे के दूसरे चरण में मुंबई से जामनगर रवाना हुए। उनके दौरे में ऊर्जा सहयोग पर चर्चा की संभावना है। इससे पहले उन्होंने एस. जयशंकर के साथ व्यापार, रक्षा, तकनीक और प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत की।
advertisement image

अक्षरा सिंह फैन की हरकत पर भड़कीं, बोलीं- 'शर्म नहीं आती, आपके ही घर की लड़की हूं न मैं'

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का पटना के एक कार्यक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह एक शख्स को उसके व्यवहार के लिए फटकार लगाती हैं और महिलाओं की इज्जत करने की नसीहत देती हैं। बाद में शख्स के माफी मांगने पर अक्षरा का अंदाज भी बदल जाता है।
advertisement image