तीन साल बाद योगी से मिलने पहुंचे ब्रजभूषण, यूपी की सियासत में मची हलचल !

योगी से ब्रजभूषण की मुलाकात को पूर्वांचल की राजनीति,2027 के चुनावी समीकरणों और बीजेपी के आंतरिक पावर बैलेंस से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं कई लोग इसे पार्टी में ब्रजभूषण शरण सिंह के पार्टी में फिर से सक्रिय होने के संकेत के रूप में देख रहे हैं ।
advertisement image

फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर रोक फिलहाल जारी,सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को करेगा अगली सुनवाई

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ में छह जगहों पर संशोधन का सुझाव दिया है । सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म निर्माताओं से केंद्र सरकार की ओर से सुझाए गए इन 6 बदलावों को लागू करने को कहा है ।
advertisement image

योगी सरकार का बड़ा फैसला: पूर्वी पाकिस्तान से आए हिंदू परिवारों को मिलेगा जमीन पर मालिकाना हक

यह प्रयास दशकों से उपेक्षित विस्थापित परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है । यह उनके लिए गरिमापूर्ण जीवन का द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है । इसे केवल पुनर्वास नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, मानवता और राष्ट्रीय जिम्मेदारी के रूप में देखना चाहिए ।
advertisement image

ट्रंप ने शेयर किया ओबामा की गिरफ्तारी वाला 'नकली वीडियो'! सोशल मीडिया पर मचा बवाल !

ट्रंप द्वारा शेयर किए गए वीडियो क्लिप की सच्चाई जब लोगों को पता चली तो सोशल मीडिया पर मानो तूफान आ गया। इसे इतनी तकनीकी दक्षता और प्रभावशाली तरीके से तैयार किया गया था कि आम लोगों के लिए पहली नजर में सच्चाई को भांप पाना मुश्किल था ।
advertisement image

कांवड़ यात्रा में उपद्रव करने वालों पर होगा सख्त एक्शन, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के बाद बोले योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि,अगर किसी को ऐसा कोई व्यक्ति दिखाई दे जो कांवड़ यात्रा में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश कर रहा हो, तो लोग खुद कानून हाथ में न लें, बल्कि प्रशासन को तुरंत इसकी जानकारी दें ।
advertisement image

शांति से चलेगा सदन या हंगामेदार रहेगा सेशन ? जानिए सरकार और विपक्ष की बैठक में क्या-क्या हुआ...

सभी राजनीतिक दलों की करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार चाहती है कि सदन की कार्यवाही बिना रुकावट चले। उन्होंने कहा कि संसद को सुचारू रूप से चलाना सभी राजनैतिक दलों की साझा जिम्मेदारी है।
advertisement image

लश्कर से संबंध, विदेशी फंड और ISIS स्टाइल में ऑपरेशन...आगरा धर्मांतरण गिरोह पर चौंकाने वाला खुलासा

लश्कर के नेटवर्क के जरिए यूएई, कनाडा, लंदन और अमेरिका जैसे देशों से पैसा भारत में भेजा जाता था। पैसों का इस्तेमाल भारत में लव जिहाद, ब्रेनवॉश, और धर्मांतरण जैसे अभियानों में किया जा रहा था । पूरा ऑपरेशन आतंकी संगठन आईएसआईएस के पैटर्न पर चल रहा था।
advertisement image

ट्रंप के बयान पर घमासान : राहुल का '5 जहाजों का सच' वाला सवाल और बीजेपी का पलटवार

अमेरिकी राष्ट्रपति के डोनाल्ड ट्रंप के बयान के जरिए राहुल ने पीएम मोदी को घेरने की कोशिश की तो बीजेपी ने भी पलटवार किया । ट्रंप ने दावा किया है कि मई में हुए संघर्ष के दौरान पांच लड़ाकू विमान मार गिराए गए ।
advertisement image

'न बिजली आएगी, न बिल आएगा'...नीतीश के मुफ्त बिजली देने के एलान पर यूपी के उर्जा मंत्री का तंज !

एक ही गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद यूपी के उर्जा मंत्री ए के शर्मा ने जिस तरह से नीतीश कुमार के फ्री बिजली देने की घोषणा का मजाक उड़ाया, वह चर्चा का विषय बना हुआ है । कांग्रेस ने चुटकी लेते हुए एक्स पर लिखा, 'ये तो खेला हो गया ।'
advertisement image

प्रस्तावित कॉरिडोर से नाराज सेवायतों ने मंत्रीजी को बांके बिहारीजी का दर्शन भी नहीं करने दिया...

नगर विकास एवं उर्जा मंत्री ए के शर्मा के मंदिर में प्रवेश करते ही सेवादारों ने विरोध शुरू कर दिया । मंत्रीजी को बिहारी जी की एक झलक भर मिल सकी क्योंकि सेवायतों ने द्वार पर पर्दा लगा दिया ।
advertisement image

अहमदाबाद विमान हादसा:गलत रिपोर्टिंग पर पायलट संघ ने विदेशी मीडिया संस्थानों को भेजा कानूनी नोटिस

एफआईपी ने रॉयटर्स को 17 जुलाई 2025 को प्रकाशित अपनी रिपोर्ट की तत्काल समीक्षा और संशोधन करने के लिए कहा है। साथ ही मांग की है कि रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से लिखा जाए कि यह सिर्फ कुछ खबरों पर आधारित थी, न कि किसी आधिकारिक जांच पर।
advertisement image

शारदा यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की आत्महत्या से हड़कंप, जानिए सुसाइड नोट में क्या लिखा ?

ज्योति के सहपाठियों के अनुसार उसके ऊपर एक फेक साइन करने का आरोप लगाया गया था । इसके बाद से वह काफी परेशान रहती थी । उन्होंने यह भी बताया कि उसे फेल करने की धमकी दी जा रही थी और शुक्रवार शाम को वह बहुत रो रही थी ।
advertisement image