असम चुनाव 2026 से पहले बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया, जिसमें 2 लाख नौकरियां, बाढ़ नियंत्रण, महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता बढ़ाने और शिक्षा-स्वास्थ्य के विस्तार जैसे बड़े वादे किए गए हैं।
दिल्ली दंगा मामले के आरोपी शरजील इमाम की 10 दिन की पैरोल आज खत्म हो रही है। वे अपने गांव से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं और तिहाड़ जेल में सरेंडर करेंगे।
IPL 2026 में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स बिना एमएस धोनी, सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा के मैदान में उतरेगी। टीम अब अनुभवी खिलाड़ियों की जगह युवाओं पर भरोसा जता रही है।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य की विकास योजनाओं, नशामुक्त और टीबी-मुक्त अभियान समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन और ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस वितरित किए, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की निगरानी बेहतर हो सकेगी।
ऊर्जा और ईंधन की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान में सरकार हर हफ्ते दो दिन ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ लागू करने पर विचार कर रही है, ताकि बिजली और ईंधन की खपत को कम किया जा सके।
ईरान-इजरायल-अमेरिका तनाव से उत्पन्न वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए केरोसिन की उपलब्धता बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है। अब राशन की दुकानों के साथ पेट्रोल पंपों पर भी केरोसिन मिलेगा।
‘धुरंधर 2’ की सफलता पर एक वायरल वीडियो में ल्यारी के लोगों ने फिल्म की कमाई को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर कमाई का कुछ हिस्सा इलाके को मिल जाए तो बुनियादी सुविधाएं सुधर सकती हैं।
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने स्टेशन विकास, नई ट्रेनें, ओवरब्रिज और रेलवे में खाली पदों को लेकर कई अहम मांगें उठाईं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जिन मामलों में केवल परिवाद का प्रावधान है, उनमें एफआईआर दर्ज न की जाए। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
मिडिल ईस्ट संकट के बीच ईंधन की कमी की अफवाहों के बीच अमेठी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1400 लीटर अवैध डीजल बरामद किया। मामले में जांच जारी है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह के एक बयान ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। राम नवमी कार्यक्रम में दिए गए उनके बयान में मुसलमानों और सवर्णों को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद बढ़ गया है।
More News
We may use cookies or any other tracking technologies when you visit our website, including any other media form, mobile website, or mobile application related or connected to help customize the Site and improve your experience.
learn more