Asha Bhosle passes away: 92 की उम्र में महान गायिका ने ली आखिरी सांस

Asha Bhosle passes away: 92 की उम्र में महान गायिका ने ली आखिरी सांस

Asha Bhosle  Death: भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सुरों की मल्लिका, दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस आज ली, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गाने गाए और हिंदी सिनेमा के साथ-साथ कई भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उनकी गायकी की खासियत उनकी बहुमुखी प्रतिभा थी चाहे रोमांटिक गीत हों, ग़ज़ल, पॉप, या फिर कैबरे सॉन्ग हर अंदाज में उन्होंने श्रोताओं का दिल जीता।

उनके निधन की खबर मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री, संगीत जगत और उनके चाहने वालों में गहरा दुख छा गया है। कई कलाकारों और हस्तियों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भारतीय संगीत का अमूल्य रत्न बताया।

 उनका अंतिम संस्कार कल पूरे विधि-विधान के साथ किया जाएगा, जिसमें परिवारजन, करीबी और कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

आशा भोसले का योगदान भारतीय संगीत इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उनकी आवाज आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।