दिल्ली। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले अलग-अलग कार्रवाई में एक हज़ार करोड़ रुपए से अधिक की जब्ती की गई है।
बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक़ 26 फरवरी, 2026 को चुनाव जब्ती प्रबंधन प्रणाली के सक्रिय होने के बाद से 22 अप्रैल, 2026 तक दोनों राज्यों में ये राशि जब्त की गई है।
आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल में 27 करोड़ 48 लाख रुपए नक़द बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में 102.45 करोड़ रुपए की शराब और 108.11 करोड़ रुपए के अन्य मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। राज्य में कुल 472.89 करोड़ की बरामदगी की गई है।
तमिलनाडु में कुल 599.24 करोड़ रुपए की जब्ती की गई है जिसमें 100.19 करोड़ रुपए नक़द बरामद किए गए हैं। दक्षिण के इस राज्य में कुल 3.85 करोड़ रुपए की शराब बरामद की गई जबकि 76.72 करोड़ रुपए के अन्य मादक पदार्थ जब्त किए गए।
आयोग के मुताबिक़ दोनों राज्यों में कुल मिलाकर 1072.13 करोड़ रुपए की जब्ती की गई है।
आपको बता दें कि निर्वाचन आयोग ने 15 मार्च, 2026 को असम, केरल, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के लिए आम चुनाव और उपचुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की थी। आयोग ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।