केबी बीएचयू में जुटे पुरातन छात्र, अपने स्कूल को दिया उपहार

Date: 2026-04-21
news-banner

वाराणसी।बीएचयू परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय में पुरातन छात्र सम्मेलन Alumni Meet का आयोजन किया गया जिसमें वर्ष 1970 – 1973 के पूर्व छात्रों ने  भाग लिया और अपने पुराने दिनों की याद ताजा की।

इन पुरातन छात्रों ने कार्यक्रम के दौरान न सिर्फ अपने स्कूल दिनों को याद किया बल्कि उन्होंने इस अवसर पर अपने विद्यालय परिवार को कई उपहार भेंट किए जो रोजमर्रा के जीवन में काम आते हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य ए. के. सिंह  ने सभी आगंतुकों पुरातन छात्रों का स्वागत करते हुए संस्था की उपलब्धियों और प्रगति बताई । इस दौरान उप- प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार तथा आशुतोष कुमार पाण्डेय एवं शिक्षक आदि भी मौजूद रहे |

पुरातन छात्रों में डॉ ओम प्रकाश सिंह, सर्जन , दिलीप कुमार गुप्ता, बिजनेसमैन , अरुण लावानिया  , रमेश कुमार सिंह, रिटायर्ड इंस्पेक्टर, यू पी पुलिस , गजेन्द्र सिंह साइकोलोजिस्ट, जयशंकर श्रीवास्तव, रूद्र नारायण राय, प्रो ए पी सिंह, दीपक मधोक,चेयरमैन (सनबीम ग्रुप ऑफ़ स्कूल ) ,अम्बुज कुमार गुप्ता ,  वाराणसी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चंद्रमौली उपाध्याय , डॉ. सी तुलसीदास तथा  डॉ रमेश कुमार सिंह मौजूद रहे ।

पुरातन छात्रों ने विद्यालय परिवार के लिए माइक्रोवेव ओवन, आहूजा स्पीकर, वाटर प्यूरीफायर, फ्रीज , अलमीरा , कॉफ़ी मेकर तथा एयर कंडीशनर उपहार स्वरुप प्रदान किया |

सम्मेलन में उपस्थित पुरातन छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए तथा विद्यालय की प्रगति एवं इसके गौरव पूर्ण इतिहास की प्रशंसा की । उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करके शिक्षको की प्रशंसा की और विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। कई पूर्व छात्रों ने अपने जीवन में प्राप्त सफलताओं की प्रेरक कहानियाँ सुनाईं, जिससे विद्यार्थियों को प्रेरणा मिली। ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य वर्तमान और पूर्व छात्रों के बीच संवाद स्थापित करना तथा संस्थान के विकास में सहयोग बढ़ाना होता है ।

अंत में श्री शैलेन्द्र कुमार, उप-प्राचार्य  ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अंग्रेजी प्राध्यापक श्री एस. पी. मिश्र ने किया|

Leave Your Comments