Chardham Yatra 2025 : 11 दिन में 10 लाख से अधिक रजिस्‍ट्रेशन, पंजीकृत हुए इतने हजार वाहन

Authored By: News Corridors Desk | 31 Mar 2025, 01:54 PM
news-banner

चारधाम के कपाट खुलने की तिथि नजदीक आ रही है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आरंभ अक्षय तृतीया पर 30 अप्रैल को होगा। 30 अप्रैल को रोहिणी नक्षत्र में 10:30बजे गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। इसी दिन यमुनोत्री धाम के कपाट भी खुलेंगे। उसके बाद दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट भी खुल जाएंगे। इसी के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। इस बार चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या का रिकॉर्ड टूटने की संभावना जताई जा रही है। चारधाम यात्रा के लिए 20 मार्च से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू हो गई थी। इस यात्रा के लिए देश भर से 10 लाख से अधिक श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। केदारनाथ के लिए सर्वाधिक 3.28 लाख बदरीनाथ के लिए 3 लाख गंगोत्री के लिए 1.85 लाख और यमुनोत्री के लिए 1.79 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। हेमकुंड साहिब के लिए 13 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। आने वाले दिनों में इसकी तादात और बढ़ने की संभावना है। 

अधिकांश रजिस्ट्रेशन वेबपोर्टल से

cmfjdTo.png

चारधाम यात्रा के लिए वेबपोर्टल (registrationandtouristcare.uk.gov.in) के माध्यम से अब तक 9,82,138 पंजीकरण हुए। वहीं मोबाइल एप (Tourist care uttarakhand) पर 27,133 श्रद्धालु ने पंजीकरण कराया। इसके साथ ही यात्रा के लिए 12,023 निजी वाहन और चार व्यवसायिक वाहन पंजीकृत हुए। 


टोल फ्री नंबर पर 6,832 लोगों का समाधान

pkj5nf2.png


चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की समस्याओं का 24 घंटे समाधान करने के लिए पर्यटन विभाग ने पंजीकरण के साथ-साथ टोल फ्री नंबर (0135-1364) भी जारी किया था।। जिसमें अब तक 6,832 लोगों की समस्या का समाधान किया गया है।