आंख में पट्टी बांधे नजर आए धर्मेंद्र, हीमैन को देख फैंस की बढ़ी चिंता

Authored By: News Corridors Desk | 01 Apr 2025, 04:24 PM
news-banner

हिंदी सिनेमा के हीमैन धर्मेंद्र को लेकर एक बार फिर फैंस परेशान हो गए हैं। आज सुबह एक्टर को मुंबई में एक अस्पताल से निकलते हुए देखा गया। इस दौरान उनकी हालत देख हर कोई परेशान हो गया है। दरअसल, धर्मेंद्र की एक आंख में तकलीफ है। वे पट्टी बांधे नजर आए। दिग्गज अभिनेता को फैंस बेहद प्यार करते हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया यूजर्स के सामने जैसे ही ये फोटो आई हर कोई परेशान हो गया। एक्टर की सेहत को लेकर फैंस उनसे सवाल-जवाब करने लगे। हालांकि, उन्होंने फैंस से चिंता नहीं करने को कहा है। पैपराजी जब उनसे मिले और सेहत का हाल पूछा गया, तब भी उन्होंने यही कहा कि 'अभी मुझमें बहुत दम है'। 

फैंस ने की स्वस्थ होने की दुआ

दिग्गज अभिनेता को इस तरह देख उन्हें प्यार करने वालों की चिंता बढ़ गई है। उनसे पूछ रहे हैं, ‘आखिर क्या हुआ’? साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। क यूजर ने लिखा, 'लव यू धरम जी, ये क्या हो गया?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये क्या हालत बना ली है। अपना ख्याल रखिए प्लीज'। एक यूजर ने लिखा, 'आंख की सर्जरी हुई है शायद। प्लीज अपना बहुत ख्याल रखिए'।

'अभी मुझमें बहुत दम है'

nsKxprV.png

धर्मेंद्र को कार में सवार होते देखा गया इस दौरान पैपराजी ने एक्टर से पूछा कि आपकी तबीयत कैसी है? इस पर उन्होंने कहा, 'अभी बहुत दम है। बहुत जान रखता हूं'। उन्होंने आगे कहा, 'आंख में तकलीफ है। लव यू फैंस, लव यू ऑडियंस। आई एम स्ट्रॉन्ग'। 

‘इक्कीस’ में आएंगे नजर 

cCmJpwu.png

बता दें कि 89 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र फिल्मों में एक्टिव हैं। धर्मेंद्र के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'इक्कीस' में नजर आने वाले हैं। इक्कीस श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित एक बॉलीवुड ड्रामा है। फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म'इक्कीस' की कहानी एक यंग आर्मी ऑफिसर की है, जिसने 21 साल की उम्र में देश के लिए बलिदान दिया। इस फिल्म में उनके अलावा जयदीप अहलावत, अगस्त्य नंदा और सिकंदर खेर भी नजर आएंगे।