हरिवंश तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति चुने गए

Authored By: News Corridors Desk | 17 Apr 2026, 04:04 PM
news-banner

दिल्ली।हाल ही में राष्ट्रपति की ओर से राज्यसभा के सदस्य के तौर पर मनोनीत हरिवंश नारायण को शुक्रवार को उच्च सदन का उपसभापति चुना गया।

इस पद पर हरिवंश निर्विरोध निर्वाचित किए गए। यह लगातार तीसरी बार है जब वह इस उच्च संवैधानिक पद को संभालेंगे। इससे पहले हरिवंश जनता दल यूनाइटेड के सदस्य के तौर पर प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार उपसभापति निर्वाचित होने पर हरिवंश को बधाई दी। मोदी ने उच्च सदन में अपने संबोधन में कहा कि यह हरिवंश पर सदन के गहरे विश्वास और संस्था में उनके गहरे अनुभव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी बार चुना जाना सदन द्वारा उनके अनुभव, समावेशी दृष्टिकोण और गरिमामय कार्यशैली की स्वीकृति है। अन्य दलों के सदस्यों ने भी हरिवंश के कार्य की सराहना करते हुए उनके पद पर निर्वाचित होने पर बधाई दी।