रितेश ने जेनेलिया को पब्लिकली रुला दिया!

Date: 2026-04-21
news-banner

दिल्ली। एक पत्नी के लिये सबसे बेहतरीन पल वो होता है जब उसका पति खुलकर जमाने की फ़िक्र ना करके पत्नी की तारीफ करे । ऐसा ही हुआ जेनेलिया डिसूजा के साथ जब उनके पति रितेश ने खुलेआम उनकी तारीफ़ की। लेकिन इसने जेनेलिया डिसूजा को इमोशनल कर दिया।

अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा

की केमिस्ट्री न सिर्फ फिल्मी पर्दे पर कमाल करती है बल्कि वास्तविक जीवन में भी दोनो पति-पत्नी एक दूसरे के साथ जबर्दस्त बांडिंग रखते हैं।

सोशल मीडिया पर इस कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जेनेलिया  रोती दिखाई दे रही हैं। एक्स पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में रितेश माइक से मराठी भाषा में अपनी बात कह रहे हैं। पोस्ट के मुताबिक़ रितेश कह रहे हैं, " आज जो भी में हूं, सिर्फ तुम्हारी वजह से हूं, तुम ना होती तो में यहां नहीं होता, मेरी सफलता तुम ही हो ।”

रितेश देशमुख का इतना कहना भर था कि जेलेनिया भावुक हो गईं और मंच पर जोर जोर से रोने लगी। पत्नी को रोता देख रितेश देशमुख भी रोने लगे।

पति जब इस तरह से खुले मंच पर लोगों के सामने पत्नी की तारीफ़ करने लगे तो पत्नी का भावुक होना लाजमी है। यही हुआ भी रितेश ने जैसे ही तारीफ़ की और सारा क्रेडिट उन्हे दिया जेनेलिया डिसूजा अपने आँसू नहीं रोक सकी और उसके बाद दोनों फूट फूट कर रोये।

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने 2003 में तुझे मेरी क़सम फिल्म से डेब्यू किया था और तब से ही दोनों की जबर्दस्त बांडिंग रही है। दोनों की सादी 2012 में हुआ और उनके दो बेटे हैं।

रितेश यूट्यूब पर जेलेनिया के साथ अपनी हरकतों की वीडियो भी डालते रहे हैं जिसमें भी दोनों का प्यार दिखाई देता रहा है। दोनों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म राजा शिवाजी आने वाली है जिसका निर्देशन रितेश ने किया है और उनका अभिनय भी है। जेनेलिया न सिर्फ इस फिल्म की को प्रोड्यूसर हैं बल्कि अभिनय भी कर रही हैं।

Leave Your Comments