योगी सरकार ने और अफ़सर बदले, फुंडे बने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव

Date: 2026-04-21
news-banner

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने लगातार दूसरे दिन बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस बदलाव में कई जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए गये हैं जबकि अयोध्या के जिलाधिकारी रहे निखिल टीकाराम फुंडे को मुख्यमंत्री का  विशेष सचिव बनाया गया है।

इससे एक दिन पहले भी 40 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए थे और 15 जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए थे।

 जिलों की बात करें तो अविनाश कुमार को अलीगढ़, अरविंद सिंह को एटा, अमित आसेरी को बांदा और डॉ. अंकुर लाठर को फर्रुखाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं कविता मीना को हापुड़, ईशा प्रिया को अम्बेडकर नगर, चंचल गौड़ को सोनभद्र, अनुपम शुक्ला को गाजीपुर, शाश्वत त्रिपाठी को अयोध्या और ईशान प्रताप सिंह को बाराबंकी की जिम्मेदारी दी गई है।

शासन स्तर पर भी कई अहम बदलाव हुए हैं। निखिल टीकाराम फुंडे को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। प्रेम रंजन सिंह को सर्व शिक्षा अभियान में अपर राज्य परियोजना निदेशक और मध्यान्ह भोजन के निदेशक की जिम्मेदारी मिली है। अभिषेक पाण्डेय को राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त बनाया गया है, जबकि संजीव रंजन को कृषि विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा विकास प्राधिकरण और CDO स्तर पर भी फेरबदल हुआ है। दीक्षा जैन, अपरांजिता सिंह, प्रणता ऐश्वर्या, उत्कर्ष त्रिवेदी, अभिनव जेठ जैन और दीक्षा जोशी को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह बदलाव प्रशासनिक कामकाज को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

सरकार के तबादले के बाद अफसरों की नई तैनाती का ब्यौरा इस प्रकार है-

जिलाधिकारी

1-अविनाश कुमार- जिलाधिकारी, अलीगढ़ 

2-अरविंद सिंह-जिलाधिकारी, एटा 

3-अमित आसेरी- जिलाधिकारी, बांदा 

4-डा0 अंकुर लाठर- जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद 

5- कविता मीना- जिलाधिकारी, हापुड़ 

5-ईशा प्रिया- जिलाधिकारी, अम्बेडकर नगर 

6-चंचल गौड़-जिलाधिकारी, सोनभद्र 

7-अनुपम शुक्ला-जिलाधिकारी, गाजीपुर 

8- शाश्वत त्रिपाठी- जिलाधिकारी, अयोध्या 

9- ईशान प्रताप सिंह- जिलाधिकारी, बाराबंकी

शासन में  बदलाव

1-निखिल टीकाराम फुंडे-विशेष सचिव, मुख्यमंत्री

2-प्रेम रंजन सिंह-अपर राज्य परियोजना निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान तथा निदेशक, मध्यान्ह भोजन अधिकरण 

3-अभिषेक पाण्डेय- अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश 

4-संजीव रंजन- विशेष सचिव, कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश 

5-जे0 रीभा-विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग

6-अरुण कुमार- विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उ0प्र0 शासन के प्रभार से अवमुक्त 

7- आशुतोष कुमार द्विवेदी- विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग 

8-बद्री नाथ सिंह-विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग

विकास प्राधिकरण और CDO

1-दीक्षा जैन-अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उ0प्र0 राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कानपुर 

2-डा0 अपरांजिता सिंह सिनसिनवार-उपाध्यक्ष, बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण 

3-प्रणता ऐश्वर्या-उपाध्यक्ष, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण 

4-उत्कर्ष त्रिवेदी- मुख्य विकास अधिकारी, शाहजहांपुर 

5-अभिनव जेठ जैन-मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर 

6-दीक्षा जोशी- मुख्य विकास अधिकारी, सीतापुर

Leave Your Comments