जम्मू।उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में चाणक्य चौक परेड से भव्य शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह शोभायात्रा डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जीवन और शिक्षाओं का स्मरण किया गया।
इससे पहले, उपराज्यपाल ने भगवान परशुराम को नमन किया और सभी के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की प्रार्थना की।
डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा और आयोजन समिति के सदस्य, धार्मिक संगठनों के प्रमुख, गणमान्य नागरिक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग इस समारोह में उपस्थित थे।