प्रधानमंत्री मोदी से मैक्रों ने फ़ोन पर बात की

Authored By: News Corridors Desk | 17 Apr 2026, 03:43 PM
news-banner

दिल्ली।प्रधानमंत्री को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच पश्चिम एशिया की स्थिति और समुद्री सुरक्षा पर चर्चा हुई जिस दौरान होर्मुज से जलयानों के आवागमन को निर्बाध जारी रखने की ज़रूरत पर बल दिया। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया।

बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। वे इस बात पर सहमत हुए कि होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा बहाल करने और नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की तत्काल आवश्यकता है।

दोनों नेताओं ने इस क्षेत्र और उससे बाहर शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में घनिष्ठ सहयोग जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

 

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

मेरे प्रिय मित्र, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फ़ोन आया। हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की और होर्मुज़ जलडमरूमध्य में सुरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता को तत्काल बहाल करने की आवश्यकता पर सहमति जताई।

हम इस क्षेत्र और उससे बाहर भी शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अपना घनिष्ठ सहयोग जारी रखेंगे।