प्रयागराज में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से कटकर चार लोगों की मौत

Authored By: News Corridors Desk | 15 Apr 2026, 09:32 PM
news-banner

प्रयागराज नगर । संगम नगरी में ट्रेन से कटकर 4 लोगों के मौत की हो गयी । 

यह हादसा पचदेवरा हाल्ट पर भीड़ अधिक होने के कारण हुआ । इस बारे में रेलवे के आधिकारिक बयान का इंतज़ार है। 

करछना क्षेत्र के पचदेवरा हाल्ट पर हादसे के बात चीख पुकार मच गयी और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी।

पुलिस और रेलवे की टीम मौके पर तत्काल पहुँच गई हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। 

रेलवे के मुताबिक़ बुधवार को प्रयागराज मंडल के अंतर्गत करछना–भीरपुर खंड के मध्य गाड़ी संख्या 12312 (डाउन दिशा) के गार्ड एवं लोको पायलट द्वारा सायं लगभग 18:15 बजे किमी संख्या 801/24-22 पर डाउन मेन लाइन पर एक शव देखे जाने की सूचना दी गई, जिसके फलस्वरूप ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया।

इसी दौरान, गाड़ी संख्या 12801 (अप दिशा) पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सायं लगभग 18:47 बजे उक्त स्थान से गुजर रही थी। गुजर रही ट्रेन से चार व्यक्तियों के ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु होने की घटना हुई।

रेलवे प्रशासन द्वारा आवश्यक विधिक एवं प्रशासनिक कार्यवाही की जा रही है।