Weather update: देश के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Authored By: News Corridors Desk | 02 Jun 2025, 12:08 PM
news-banner

देशभर में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और गरज-चमक की गतिविधियों ने लोगों को राहत के साथ-साथ परेशानी भी दी है। मौसम विभाग ने अलग-अलग राज्यों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-NCR: गरज-चमक के साथ हल्के बादलों का डेरा

राजधानी दिल्ली और NCR में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज अस्थिर रहेगा। 2 से 4 जून तक प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। तापमान में फिलहाल कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं होगी और गर्मी से राहत बनी रहेगी हल्की बारिश और आंधी की स्थिति बनी रहेगी।

खराब मौसम के चलते 14 उड़ानें डायवर्ट

रविवार शाम दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम की वजह से 14 उड़ानों को डायवर्ट किया गया। सैकड़ों उड़ानों में देरी हुई। शाम 4:30 से 6:10 बजे के बीच उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा। 'फ्लाइट रडार' के अनुसार, रविवार को 350 से अधिक उड़ानों में देरी हुई।

उत्तर प्रदेश में भी मौसम ने करवट ली है। 14 जिलों में आंधी-तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी। पश्चिमी यूपी में 2 जून से गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना। 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश के बाद मौसम शुष्क हो जाएगा और तापमान में बढ़ोतरी संभव है।

पूर्वोत्तर भारत में रेड अलर्ट: झमाझम बारिश की संभावना


पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है: असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर में रेड अलर्ट जारी किया गया है। अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए येलो अलर्ट और कुछ जगहों पर भूस्खलन और बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है।

वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी बारिश की संभावना है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना में तेज बारिश की चेतावनी जारी है। अंडमान-निकोबार, कोंकण-गोवा और लक्षद्वीप में तेज बौछारें पड़ सकती हैं। मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा में भी मौसम बिगड़ सकता है।